शूटआउट एट लोखंडवाला सहित हॉलीवुड–बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित होकर 15 लाख की फिरोती की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने 15 लाख की फिरोती मांगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मंदसौर मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने 15 लाख रुपये की फिरोती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण
दिनांक 19.05.2026 को जनसुनवाई के दौरान फरियादी तैय्यब अली पिता हकीमुद्दीन हाफिजी बोहरा निवासी मुफद्दल टाउनशिप, नई अभिनंदन ग्रीन वैली मंदसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया गया कि 18.05.2026 को अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाइल पर 5 लाख रुपये की फिरोती की मांग की गई तथा राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली मंदसौर में अपराध क्रमांक 334/2026 धारा 308(2), 351(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान फरियादी को पुलिस द्वारा समझाइश देकर तकनीकी तरीके से आरोपी से संपर्क कराया गया। इसके बाद आरोपी ने पुनः कॉल कर 5 लाख रुपये की मांग बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी तथा धमकी दी।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दिनांक 22.05.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल एवं सिम बरामद कर जप्त किए गए।

आरोपी की योजना और खुलासे
पूछताछ में आरोपी रेहान ने बताया कि लगभग 3–4 वर्ष पूर्व फरियादी के मकान निर्माण के दौरान वह AC फिटिंग कार्य हेतु वहां गया था, तभी उसने फिरोती की योजना मन में बना ली थी।

करीब 7 माह पूर्व उसने एक मोबाइल खरीदकर केवल इस अपराध के लिए सुरक्षित रखा था। ट्रेन यात्रा के दौरान उज्जैन से इंदौर के बीच एक मोबाइल से सिम चोरी कर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। इसके अलावा उसने एक मजदूर को भी अपने प्रभाव में लेकर उसके नाम से सिम लेने का प्रयास किया।

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने फिल्म Shootout at Lokhandwala सहित अन्य बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों एवं वेब सीरीज देखकर इस तरह की योजना बनाई थी।

आरोपी का विवरण
रेहान पिता कल्लु खां, उम्र 19 वर्ष, जाति मेवाती, निवासी चंद्रपुरा, हाल मुकाम खिलचीपुरा थाना नई आबादी, मंदसौर।

जप्त सामग्री
एक अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 80,000 रुपये), एक एंड्रॉयड मोबाइल (16,000 रुपये) एवं एक कीपैड मोबाइल (1,000 रुपये) कुल जप्त मशरूका लगभग 97,000 रुपये।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश, सउनि अभिषेक पाल सहित थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की टीम तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post