नीमच हाईवे पर हादसा सांवलियाजी दर्शन कर लौट रहे 4 लोगों की कार ट्रैक्टर से भिड़ी 1 महिला घायल

मंदसौर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर से टकराई, महिला घायल
डीएस सेवन न्यूज पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे स्थित मुल्तानपुरा फंटे पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार एक महिला घायल हो गई, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार श्री सांवलियाजी मंदिर में दर्शन कर वापस उज्जैन लौट रहा था। इसी दौरान मुल्तानपुरा फंटे के पास अचानक सामने आए ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना में लक्ष्मीबाई पति बादर सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी उज्जैन घायल हो गईं। सूचना मिलते ही टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया।

घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post