महिला थाना फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने के मामले में आरोपी काबू
पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा
डीएस सेवन न्यूज फतेहाबाद, 18 मई। महिला थाना फतेहाबाद पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक उर्फ दीपा काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने बताया कि बाल कल्याण समिति फतेहाबाद की ओर से प्राप्त शिकायत एवं जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद द्वारा भेजी गई सूचना के आधार पर महिला थाना फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि फतेहाबाद स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने अपने अध्यापकों को बताया कि उसके पिता उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। इसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा बच्ची की काउंसलिंग करवाई गई, जिसमें बच्ची के साथ गलत हरकतें होने की पुष्टि पाई गई।
शिकायत के आधार पर महिला थाना फतेहाबाद में अभियोग संख्या 31 दिनांक 07.05.2026 धारा 64(2)(एफ) बीएनएस व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक उर्फ दीपा को काबू किया। मामले की आगामी जांच जारी है।
Tags
Breaking News