चित्तौड़गढ़ में नदी से मिला अज्ञात शव, नई पुलिया क्षेत्र में फैली सनसनी
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नई पुलिया के पास श्री खरदेश्वर महादेव मंदिर के समीप नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और देखते ही देखते क्षेत्र में भारी भीड़ लग गई।
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी से शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
जानकारी दशरथ सिंह सारंगदेवोत
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News