डीएस सेवन न्यूज गंगरार। उपखंड क्षेत्र के सूरत सिंह जी का खेड़ा फाटक के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार सूरत सिंह जी का खेड़ा निवासी मिलन पुत्र कन्हैयालाल बंजारा रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार मालगाड़ी अचानक वहां पहुंच गई। युवक संभल पाता उससे पहले ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
Tags
Breaking News