जयपुर में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 9 दिन में तीसरी बढ़ोतरी
डीएस सेवन न्यूज Jaipur में पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोल 93 पैसे और डीजल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। नई दरें लागू होने के बाद जयपुर में पेट्रोल ₹108.94 से बढ़कर ₹109.87 प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल ₹94.98 से बढ़कर ₹95.90 प्रति लीटर हो गया।
लगातार बढ़ रही कीमतों से आमजन की जेब पर असर पड़ रहा है। वहीं ट्रांसपोर्ट, खेती और रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगे होने की आशंका भी बढ़ गई है।
Tags
Breaking News