हाईवे पर भीषण हादसा आवारा पशु को बचाने में डंपर-ट्रेलर भिड़े, दोनों वाहनों में लगी आग

हाईवे पर भीषण हादसा: आवारा पशु को बचाने में डंपर-ट्रेलर भिड़े, दोनों वाहनों में लगी आग
डीएस सेवन न्यूज भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 148D पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोटा रोड स्थित शक्करगढ़ चौराहे के पास आवारा पशु को बचाने के प्रयास में डंपर और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग लग गई और कुछ ही देर में दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय हाईवे पर अचानक एक आवारा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और आपस में टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर
 नगरपालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। जहाजपुर पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की वजह से दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के कारण कुछ समय तक नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर मार्ग को फिर से सुचारू कराया। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post