बोतलगंज हाईवे पर भीषण हादसा, सांवरिया सेठ दर्शन जा रहे इंदौर के श्रद्धालु घायल
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश पिपलियामंडी। महू-नीमच फोरलेन पर बोतलगंज के समीप शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 12:45 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक कार आगे चल रहे मार्बल लोड ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु इंदौर से श्री सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान बोतलगंज के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
इस दुर्घटना में अरविंद पाटीदार, वीरेंद्र प्रताप सिंह (42), पीयूष कुमावत पिता शिवेंद्र सिंह कुमावत (39), जुगल पिता बालूजी (42) और सूरज पिता गोपालजी राठौर (40) निवासी इंदौर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही टोल एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पैरामेडिकल स्टाफ जुझार सिंह, असिस्टेंट राहुल और पायलट नरेंद्र सिंह ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में सभी को जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags
Breaking News