तेज रफ्तार बाइक से बचने के प्रयास में हादसा, दो युवक घायल
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा आनंदपुरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।
जानकारी के अनुसार रातापान गांव निवासी राकेश पुत्र सोमजी और राजू पुत्र देवीलाल बाइक से पाटिया गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही एक अन्य बाइक अचानक उनकी ओर आ गई। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक फिसल गई।
हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
बाइट: घायल के परिजन
Tags
Breaking News