चित्तौड़गढ़ में एसीबी उदयपुर की कार्रवाई: हिंदुस्तान जिंक कर्मचारी से 10 हजार की रिश्वत लेते ESIC शाखा प्रबंधक गिरफ्तार


डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ उदयपुर की एसीबी टीम की चित्तौड़गढ़। सरकारी कार्यालय में मेडिकल क्लेम और मेडिकल लीव भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट उदयपुर ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की चित्तौड़गढ़ शाखा प्रबंधक संदीपा बोहरा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

एसीबी को शिकायत मिली थी कि हिंदुस्तान जिंक चंदेरिया में कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल बिल और मेडिकल लीव से जुड़े भुगतान संबंधी क्लेम पास करने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी अधिकारी पहले भी कई कर्मचारियों से क्लेम पास करने के एवज में रिश्वत की राशि वसूल चुकी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

 चित्तौड़गढ़ स्थित ESIC कार्यालय में परवादी द्वारा तयशुदा 10 हजार रुपए की रिश्वत देते ही एसीबी की टीम ने दबिश देकर शाखा प्रबंधक संदीपा बोहरा को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस मामले में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।

यह कार्रवाई एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी एवं पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण डांगी के नेतृत्व में गठित टीम ने अंजाम दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post