चित्तौड़गढ़ बिजयपुर डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार बिजयपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

चित्तौड़गढ़, बिजयपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 462 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में पिछले 02 वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

         जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान" ऑपरेशन त्रिनेत्र" के अनुक्रम में अवैध डोडाचुरा तस्करी के 02 साल से फरार आरोपी को पुलिस थाना बिजयपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया। 19 जनवरी 2024 को बिजयपुर थाना पुलिस द्वारा दौराने नाकाबन्दी कोटडी गांव के पास अवैध अफीम डोडाचुरा 462 किलो 430 ग्राम को इक्ट्ठा/स्टॉक करने के दौरान कार्यवाही करते हुये अफीम डोडाचुरा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया गया। दौराने अनुसंधान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया। सोमवार को प्रकरण में जब्तशुदा अफीम डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले 02 साल से फरार वांछित अभियुक्त दिलखुश पिता हरिराम धाकड उम्र 30 साल निवासी चरछा थाना बेगूं हाल गोदपुत्र कन्हैयालाल धाकड उम्र 30 साल श्रीपुरा (छोटीघाटी) थाना रतनगढ जिला नीमच, एम.पी. को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा में गिरफतारशुदा अभियुक्त से अग्रीम अनुसंधान जारी है।

          जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post