मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,निम्बाहेड़ा शहर में राह चलती महिला से मोबाइल छीनकर फरार होने की घटना का कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो एस.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 17 मई 2026 को प्रार्थीया निकिता जाजोरिया हाल एलडीसी न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02 निम्बाहेडा ने लिखित रिपोर्ट इस आशय पेश की शाम 7.15 बजे के आस पास मै अपनी सहेली के साथ बाजार पैदल जा रही थी। मेरा फ़ोन रियलमी 12 ,5जी मेरे हाथ मे था तभी पिछे से मोटर साईकिल पर दो जने आये ओर मुझे धक्का देकर गिरा दिया व मेरा मोबाईल छिन कर भाग गये घटना उदयपुर रोड स्थित नेहरु गार्डन के पीछे आदर्श कॉलोनी रोड पर घटी मुझे नीचे गिराने से मेरे हाथ कि कोहनी के चोट आई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण पंजिबद्व कर घटना को शीघ्र ट्रेस आउट करने के हेतु एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीना द्वारा एएसआई देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हैडकानि हरविन्द्र सिंह , कानि.हेमन्त कुमार, धर्मेन्द्र कुमार की टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा अज्ञात मुल्जिमान की संदिग्ध ठिकानों पर तलाश की गई। सीसीटीवी फुटैज एवं मुखबिरो से आसूचना संकलन कर रविवार को आरोपी 01 हर्षित माली पिता राजु जी जाति माली उम्र 21 साल निवासी शिव कॉलोनी ढाबेश्वर रोड जावद दरवाजा निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा , 02. देवेन्द्र उर्फ सन्नी जाट पिता मदन लाल जी जाति जाट उम्र 21 साल निवासी जाटो का मौहल्ला आजाद चौक निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा को गिरफ्तार कर अभियुक्तगणो के कब्जे से माल मसरूका मोबाईल फोन रियलमी 12, 5जी का एवं अभियुक्तगणो के द्वारा घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल एच.एफ. डिलेक्स को जप्त किया गया। अभियुक्तगणो से थाना सर्कल से चोरी हुए दीगर प्रकरणो के माल मशुरूका के सम्बन्ध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।
Tags
Breaking News