चित्तौड़गढ़ मोदी सरकार के 12 साल पूरे, चित्तौड़गढ़ में कालिका माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की निरंतर प्रगति के लिए की गई प्रार्थना
चित्तौड़गढ़, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र की समृद्धि, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने मां कालिका के समक्ष देश की निरंतर उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर राष्ट्र कल्याण और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में नाहर सिंह जोधा, श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धार्मिक वातावरण और वैदिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में राष्ट्रहित, सुशासन और विकास के संकल्प को दोहराते हुए देश की खुशहाली एवं समृद्ध भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post