1 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार बस्सी थाना पुलिस की कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 10 जून 2026। बस्सी थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर अफीम का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के पर्यवेक्षण मे मंगलवार को थानाधिकारी चम्पाराम मय जाप्ता द्वारा दौराने नाकाबंदी कंचनपुरा गाँव से आगे पाल रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार अभियुक्त संजय पुत्र धनराज जाट उम्र 31 साल निवासी पिपलिया कलां थाना गंगरार व नारायण पुत्र सोहनलाल जाट उम्र 29 साल निवासी तुर्किया खुर्द थाना कपासन के कब्जे से 01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। दोनो अभियुक्तगणो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम :- थानाधिकारी चम्पाराम, मटूल,शंकरलाल,तेजपाल ,सोभागमल, दिनेश चन्द्र
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News