नाकोडा काम्पलेक्स में हुई चोरी के आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी से चोरी गये मोबाईल एवं मोबाईल एसेसरीज की बरामद, चोरी कर सांवरिया सेठ मंदीर राजस्थान के पास लॉज में छुपा था आरोपी
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
ऐसे हुई थी चोरी
07-08 जून 2026 की मध्यरात्रि में अज्ञात चोर ने नेहरू बस स्टैंड के पास स्थित नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स की कई दुकानों को निशाना बनाया था। आरोपी ने मोबाइल रिपेयरिंग एवं एसेसरीज की दुकान का ताला तोड़कर शटर खोला और अंदर घुसकर मोबाइल, नकदी, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स एवं अन्य सामान चोरी कर लिया।
चोर ने कॉम्प्लेक्स में स्थित अन्य दुकानों के ताले भी तोड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त था।
CCTV और तकनीकी जांच से मिला सुराग
घटना दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और पुलिस कंट्रोल रूम के फुटेज खंगाले। आरोपी के आने-जाने के पूरे रूट को ट्रैक किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी जानकारी जुटाई गई।
जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद चोरी गया सामान बरामद कर लिया।
आरोपी की पहचान
पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनिल शर्मा (19) पुत्र नरेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम कुचड़ौद, थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर के रूप में की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले भी नाबालिग अवस्था में चोरी की वारदातों में शामिल रह चुका है।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—
• 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
• 1 कीपैड मोबाइल
• 1 स्मार्ट वॉच
• मोबाइल एसेसरीज
• एक बैग
बरामद किया है।
जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 83 हजार 500 रुपये बताई गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश, प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह भदौरिया सहित साइबर सेल एवं कोतवाली पुलिस के कई अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
Tags
Breaking News