डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। शहर के ऐतिहासिक दुर्ग क्षेत्र स्थित पाडन पोल के झरने के पास एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
घटना स्थल पर जींस, शर्ट सहित कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। वहीं शव के मुंह पर कपड़ा डाला हुआ था तथा ऊपर पत्थर रखे हुए पाए गए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह एवं थाना अधिकारी तुलसीराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार शव लगभग तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, जिसके बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर संभावित पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है।
Tags
Breaking News