चित्तौड़गढ़ बेगू 2अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद 2 आरोपी गिरफ्तार

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगू थाना पुलिस की कार्रवाई

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, । बेगूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर नाकाबंदी के दौरान दो कारों से कुल 90 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगू अंजलि सिंह के सुपरविजन मे थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, हैड कानि भगवानलाल, कानि ललित सिंह,बालकृष्ण, कलीराम, सुमेर,मनोहर, कमलेश व राजेन्द्र सिंह की टीम गठित की गई। टीम के द्वारा बुधवार को एनएच 27 चित्तौड़गढ से कोटा जाने वाली रोड़ पर नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी हुण्डई कार आयी। जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसके द्वारा नाकाबन्दी तोड़कर गाड़ी भगाने लगे जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा स्टॉप स्टीक डालकर कार को पंचर किया जाकर बमुश्किल से कार को को रोका कार चालक कार को गौरला गाव से खेतो मे जाने वाले रास्ते में ले जाकर मौके से फरार हो गया। उक्त हुण्डई कार से 45 किलो 460 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा जप्त कर कार जप्त की गई। एवं बाद कार्यवाही के एनएच 27 चित्तौडगढ से कोटा जाने वाले रोड़ पर सरहद गौरला पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की दौराने नाकाबन्दी एक स्विफ्ट कार आयी जिसको रूकने का ईशारा किया जिसके कार चालक द्वारा भगाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा घेरा देकर पकडा। कार मे चालक व साथी सवार व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। एवं एक साथी भागने में सफल रहा। जिसकी काफी तलाश की मगर कोई पता नहीं चला। उक्त कार में सवार व्यक्ति को नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम मानाराम पिता नोरतराम जाति जाट उम्र 19 साल निवासी दादीया थाना अराई जिला अजमेर व साथी सवार व्यक्ति ने अपना नाम बलराम पिता श्रीराम जाति जाट उम्र 25 साल निवासी दादीया थाना अराई जिला अजमेर का होना बताया मुल्जिमान के कब्जे में मिली कार से 45 किलो 460 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर अभियुक्तगण को गिरप्तार किया गया। पुलिस थाना बेगू पर दोनो कार चालकों एवं साथी सवार व्यक्तियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

     जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post