बारात की बस ने 3 लोगों को कुचला 2 बच्चे समेत महिला गंभीर घायल ड्राइवर पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप

बारात से लौट रही बस बनी मौत का खतरा, महिला समेत दो मासूम गंभीर घायल

डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। जिले के सिंगपुरा क्षेत्र में बारात से लौट रही एक बस की कथित लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया। बस ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे दो बच्चे और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार झुपेल गांव से सिंगपुरा बारात गई थी। बारात से लौटते समय बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर बढ़ गई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में विजयलाल पुत्र राजेंद्र, हितेश पुत्र मुकेश तथा कली गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों का आरोप है कि बस चालक शराब के नशे में था और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायलों को निजी टेंपो की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

घटना सदर थाना क्षेत्र से जुड़े झुपेल गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। वहीं, चालक के नशे में होने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और परिजन दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post