चित्तौड़गढ़ निकुम्भ मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा 2 लाख रुपये मूल्य के 9 मोबाइल बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार


डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 03 जून 2026। निकुम्भ थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर चोरी किए गए मोबाइलों की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 30 मई 2026 को प्रार्थी अर्पित भाणावत निवासी निकुम्भ ने थाने पर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की निकुम्भ चौराये पर मेरी अर्पित मोबाईल नाम से दुकान है। दुकान पर मै व बडे भाई बैठते है। 10 मई 2026 की रात को 8 बजे दुकान मंगल करके दोनो भाई घर पर आ गये। दूसरे रोज दिनांक 11 मई 2026 को सुबह 9.00 बजे दुकान पर पहुंचे तब देखा तो दुकान के पिछे से वैल्टीनेशन टूटा हुआ था। दुकान में सामान बिखरा हुआ था। चैक करने पर पता चला कि मोबाईल किसी अज्ञात बदमाश द्वारा रात्रि को वैल्टीनेशन तोडकर अन्दर प्रवेश हो मोबाईल चोरी कर लिये गये। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।
जिस पर एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के मार्गदर्शन में थानाधिकारी निकुंभ रामसिंह द्वारा अनुसंधान अधिकारी एएसआई सुरेन्द्र सिंह मय जाप्ते की टीम गठित की गई। दौराने अनुसंधान घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये व मुखबिरो को बताया गया। पुलिस टीम ने अभियक्तो की तलाश की काफी प्रयास के बाद जरिये मुखबिर सूचना मिली की आरोपी अभी निकुंभ गांव में बैठा है। जिस पर आरोपी को पकडकर नाम पता पुछा तो अपना नाम अर्जुन खटीक पिता गणपत खटीक उम्र 19 साल निवासी निकुंभ होना बताया इस पर एएसआई सुरेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा अभियूक्त अर्जुन खटीक को डिटेन किया जाकर पुछताछ की गई तो बताया कि मै निकुंभ गांव में ही रहता हूं और अपने मौज शौक पूरे करने के लिये रूपयो की आवश्यकता थी, इसलिये मैं कुछ दिन से निकुंभ चौराया पर मोबाइल की दुकानो की रैकी करता था, और मौका पाकर निकुंभ चौराहा अर्पित मोबाइल दुकान पर रात के समय मे वेंटिलेशन तोडकर मोबाइल चुरा लिये थे। वगैरा बताया पुछताछ पर अभियुक्त द्वारा अर्पित मोबाइल निकुंभ चौराया से चोरी करने की घटना कारित करना स्वीकार किया जिस पर अभियुक्त को गिरफतार किया जाकर न्यायालय से पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान किया गया। चोरी हुये 2 लाख रुपए मुल्य के 09 मोबाईल बरामद किये गये। अभियुक्त से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

तरीका वारदातः उक्त अभियूक्त कई दिनो से निकुंभ चौराहा घुम फिरकर रैकी कर रहा था कि कौन कौन सी मोबाइल की दुकान कब खुलती है और कब मंगल होती है उस पर नजर रखता है और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम:-थानाधिकारी रामसिंह,एएसआई सुरेन्द्र सिंह,
कानि.लालसिह, सुर्यपाल सिंह,संदीप



Post a Comment

Previous Post Next Post