चित्तौड़गढ़ महाराणा प्रताप सर्कल पर बस-बाइक की टक्कर, कॉलेज की 2 छात्राएं घायल

महाराणा प्रताप सर्कल पर बस-बाइक की टक्कर, कॉलेज की दो छात्राएं घायल
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। शहर के महाराणा प्रताप सर्कल पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में कॉलेज की दो छात्राएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों छात्राओं को उपचार के लिए श्री राम श्री सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल छात्राएं कॉलेज की छात्राएं हैं। इनमें से एक छात्रा सतखंडा क्षेत्र की निवासी है, जबकि दूसरी चित्तौड़गढ़ शहर के आसपास के इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्राओं के पास मिले एक पर्चे में संपर्क संबंधी जानकारी लिखी हुई थी, जिसके आधार पर परिजनों और परिचितों को सूचना दी गई। हादसे की खबर मिलते ही पीजी कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं भी अस्पताल पहुंच गए।

चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि दोनों छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है 

Post a Comment

Previous Post Next Post