खेत पर पानी भरते समय पैर फिसलने से महिला की दर्दनाक मौत 3 छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

खेत पर पानी भरते समय पैर फिसलने से महिला की दर्दनाक मौत, तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया
डीएस सेवन न्यूज पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नाहरगढ थाना क्षेत्र के टिडवास गांव में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में खेत पर काम कर रही एक महिला की बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिडवास निवासी टीनाबाई (35) पति अर्जुन डांगी, अपने खेत पर कृषि कार्य कर रही थीं। काम के दौरान वह खेत के पास स्थित कुएं से पानी भरने पहुंची थीं। इसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे गहरे कुएं में जा गिरीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुएं में गिरने से टीनाबाई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकलवाया व पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय मंदसौर भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों के आसपास स्थित खुले कुओं पर सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय मंदसौर भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नाहरगढ टीआई वरुण तिवारी ने बताया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post