शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, छात्रों से मांगी बीड़ी, हुआ निलंबित

कहते हैं कि शिक्षक साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण दोनों ही उसकी गोद में खेलते हैं। लेकिन क्या हो जब किसी शिक्षक की मति इतनी भ्रमित हो जाए कि सुबह सवेरे ही शराब चढ़ाकर स्कूल पहुंचे। इतना ही नहीं स्कूल के छात्रों से बीड़ी मांगे और नशा जब पीक पर पहुंचे तो वहीं कक्षा की जमीन पर ही चित हो जाए। ठीक ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में। यहां शासकीय प्राथमिक शाला रतिबंदर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक गोपाल गिरी गोस्वामी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे शराब के नशे में धुत कक्षा में धूल चाटते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपाल को निलंबित कर दिया है। शिक्षक गोपाल पर नशे की हालत में विद्यालय पहुंचने, विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने, बच्चों से बीड़ी मंगवाने, अभद्र व्यवहार करने और एक छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post