चित्तौड़गढ़ डीएसटी एवं गंगरार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 5 साल से फरार NDPS केस का 2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत डीएसटी एवं गंगरार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
वर्ष 2021 के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 04 जुलाई 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं थाना गंगरार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना महामंदिर, जोधपुर के वर्ष 2021 के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित ₹2,000 के इनामी आरोपी नरपत पुरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। 

     जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने  बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 अभियान के तहत  अधिक से अधिक ईनामी  आरोपी गिरफ्तार करने हेतु जोधाराम निरीक्षक के  निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार  मय जाब्ता एएसआई राज कुमार साइबर सेल,कांस्टेबल जगदीश,रामकेश,देवेंद्र ,सुरेश सुंडा ,अरविंद, अशोक, कृष्णकांत,वीरेंद्र, शिशपाल  की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि  पुलिस थाना महा मंदिर जिला जोधपुर के एनडीपीएस प्रकरण में ₹ 2000 का इनामी आरोपी  नरपत पूरी पिता सोहन पूरी गोस्वामी निवासी कासेडी थाना गंगरार जो हैदराबाद में आइसक्रीम बेचने का काम करता है जो अपने गांव  में अपने घर पर आज आया हुआ हे सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम गांव कासेडी थाना गंगरार पहुंची जहाँ बताए हुलिए का व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछा तो नरपत पूरी   होना बताया जिस पर उक्त आरोपी को  पुलिस थाना महामंदिर के 2000 ईनामी होंने से नियमानुसार डिटेन कर  थाना महा मंदिर जोधपुर को सूचित किया गया । उक्त कार्यवाही में  गंगरार थाने के  एएसआई फूल चंद मीणा,कांस्टेबल नरेश,राजेश का भी योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post