100 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थों का हुआ खात्मा: 1800 डिग्री तापमान वाले बॉयलर में ड्रग्स नष्ट

100 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थों का हुआ खात्मा: 1800 डिग्री तापमान वाले बॉयलर में ड्रग्स नष्ट, उज्जैन रेंज की बड़ी कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज नीमच। उज्जैन रेंज के आईजी राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन तथा रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल के निर्देशन एवं निगरानी में विक्रम सीमेंट अल्ट्राटेक प्लांट में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का सुरक्षित तरीके से नष्टीकरण किया गया। ड्रग्स को प्लांट के लगभग 1800 डिग्री तापमान वाले बॉयलर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान उज्जैन रेंज के डीआईजी, रतलाम रेंज के डीआईजी सहित नीमच, मंदसौर, शाजापुर और देवास जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जब्त किए गए ड्रग्स के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित नष्टीकरण की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर सख्त प्रहार मानी जा रही है। पूरे अभियान की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post