प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि आंदोलन को 20 दिनों से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल या बातचीत नहीं की गई है। उनका आरोप है कि आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
युवाओं ने बताया कि मध्य प्रदेश के धार जिले से करीब 600 लोग और इंदौर सहित मालवा क्षेत्र से लगभग 800 समर्थक दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं, जो सीमित सुविधाओं के बावजूद जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करेंगे।
यात्रा के दौरान कई युवाओं ने कहा कि वे बिना किसी विशेष सुविधा के केवल आंदोलन के समर्थन की भावना से दिल्ली जा रहे हैं। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसी उद्देश्य से वे राजधानी पहुंच रहे हैं।इंटरसिटी एक्सप्रेस के डिब्बों में भारी भीड़ देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में समर्थक एक साथ सफर करते नजर आए। सभी का कहना है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होंगे और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराएंगे।