बिहार के सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 जैसे हथियार का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप; प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
पटना/सिवान। बिहार में छात्र संगठनों द्वारा 25 जुलाई को बुलाए गए बंद और प्रदर्शन के दौरान सिवान से सामने आए एक वीडियो ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 जैसे हथियार से फायरिंग की गई और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने वायरल वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए सरकार से जवाब मांगा है।
संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान सिवान, भागलपुर, छपरा सहित कई जिलों में प्रदर्शन उग्र हो गया था। कई स्थानों पर तोड़फोड़ और झड़प की घटनाएं सामने आईं। सिवान में पुलिस अधीक्षक (SP) के घायल होने की भी जानकारी मिली है। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
हालांकि, अब तक सिवान जिला प्रशासन या बिहार पुलिस की ओर से यह आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि वायरल वीडियो में दिख रहा हथियार AK-47 है या नहीं, और न ही प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से फायरिंग किए जाने के दावे की पुष्टि हुई है। प्रशासन की ओर से इस मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।
फिलहाल यह मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है, जबकि प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद ही वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
पुलिस ने नहीं कि वीडियोक पुष्टि
DS7NEWS NETWORK भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करताहै
Tags
Breaking News