डीएस सेवन न्यूज नीट पेपर लीक को लेकर मुंबई में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन देखा गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे मुंबई कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में पुलिस ड्राइवर कार में बैठे छात्रों को ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की धमकी देता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी छात्रों को को कहते हुए देखा जा रहा है तुम्हारे पास नशीला पाउडर (ड्रग्स) रख दूंगा, झूठे केस में फंसाकर ऐसा अंदर करूंगा कि जिंदगी भर कोर्ट के चक्कर काटते रह जाओगे और करियर बर्बाद हो जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मी को उसकी ड्यूटी से हटा दिया है।
Tags
Breaking News