दिल्ली से चित्तौड़गढ़ तक छात्र आंदोलन की गूंज: जंतर-मंतर की घटना के विरोध में निकला शांतिपूर्ण मार्च, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

दिल्ली से चित्तौड़गढ़ तक छात्र आंदोलन की गूंज: जंतर-मंतर की घटना के विरोध में निकला शांतिपूर्ण मार्च, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन

पीजी कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; सुरक्षा के बीच पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
दिल्ली से चित्तौड़गढ़ तक छात्र आंदोलन की गूंज: जंतर-मंतर की घटना के विरोध में निकला शांतिपूर्ण मार्च, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़े जाने की घटना के विरोध की गूंज अब चित्तौड़गढ़ तक पहुंच गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवा कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज से जिला कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगें रखीं।

सोशल मीडिया पर किए गए आह्वान के बाद निकले इस मार्च में छात्र-छात्राओं ने दिल्ली की घटना के विरोध में नारेबाजी की। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर से बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की। कलेक्टर के बाहर नहीं आने पर ज्ञापन कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर सौंप दिया गया। पूरे प्रदर्शन के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बना रहा।

प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं के साथ हुई कथित बर्बरता के खिलाफ के भी विरोध देखने को मिला उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि उनकी पहली और सबसे प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है और इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बैठक भी हुई। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का दावा है कि बातचीत के दौरान भी उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेंगे और इसी के बाद अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
इस बीच, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक आंदोलन का दायरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा के बाद अब चित्तौड़गढ़ में भी छात्रों ने शांतिपूर्ण मार्च निकालकर दिल्ली के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

DS7NEWS NETWORK की टीम इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। दिल्ली के जंतर-मंतर से अर्पिता कुंवर चौहान, सजना कुंवर चौहान और पलक राठौड़ लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही हैं। वहीं दिल्ली से हमारे संवाददाता अर्पित कुमार चौहान ने जानकारी दी कि प्रदर्शनकारी अब भी जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post