बिनोता दौरे पर पूर्व मंत्री उदयलाल आँजणा का आत्मीय अंदाज, चाय की होटल पर ग्रामीणों से किया संवाद; शोक संतप्त परिवारों को भी दी सांत्वना

बिनोता प्रवास के दौरान चाय की होटल पर रुके पूर्व मंत्री उदयलाल आँजणा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; शोक संतप्त परिवारों से भी मिलेडीएस सेवन न्यूज बिनोता (चित्तौड़गढ़)। राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आँजणा बिनोता प्रवास के दौरान सालरमाला माइन्स क्षेत्र स्थित एक चाय की होटल पर अचानक पहुंचे। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल बन गया।

इस दौरान आँजणा ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ चाय की चुस्कियों के बीच आत्मीय संवाद किया। उन्होंने माइन्स क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर आँजणा ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

अपने बिनोता प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री उदयलाल आँजणा ने अन्यावड़ा के शोक संतप्त कुमावत परिवार तथा लक्ष्मीपुरा में शोक संतप्त नायक परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व मंत्री का यह सहज और आत्मीय प्रवास क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद करने की उनकी शैली की लोगों ने सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post