डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।446 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा सहित स्कॉर्पियो जब्त
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 21 जुलाई 2026। पारसोली थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नाकाबंदी में एक स्कॉर्पियो वाहन से 446 किलो 08 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर वाहन को जब्त किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिंगड़ के निर्देशन में डीएसपी बेगूं अजंलि सिह के सुपरविजन में थानाधिकारी पारसोली आशुतोष सिंह मय जाप्ता एएसआई रामदयाल, कानि भोमाराम, सोनाराम, दिनेश, हरदीनाराम,राकेश के दौराने गस्त डी एस डी टीम हैडकानि भुपेन्द्र सिंह , राजदीप सिंह , कानि दुर्गाराम, दीपक, विकम, विजय, ललित सिंह की सुचना पर सरहद काटुन्दा मोड पर नाकाबन्दी की दौराने नाकाबन्दी वाहन स्कोर्पियो की तलाशी ली गई तो उक्त वाहन में रखे 22 प्लास्टिक कटटो में भरा हुआ कल 446 किलो 08 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर स्कोर्पियो वाहन को जब्त किया किया जाकर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
Tags
Breaking News