36 दिन के आंदोलन की जीत! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न

36 दिन के आंदोलन की जीत! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न

अभिजीत दीपके बोले— "कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए"

डीएस सेवन न्यूज नई दिल्ली। देश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही थी। इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर मौजूद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने इसे आंदोलन की बड़ी जीत बताया।

इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने मीडिया से बातचीत में कहा, "वे कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।" उन्होंने इसे छात्रों के संघर्ष और लोकतांत्रिक आंदोलन की जीत बताया।

पार्टी का आरोप था कि NEET पेपर लीक मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इसी मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किए गए और जंतर-मंतर पर लगातार धरना जारी रहा। अब मंत्री के इस्तीफे के बाद आंदोलनकारियों ने इसे अपनी सबसे बड़ी सफलता बताया है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार की अगली रणनीति और नए शिक्षा मंत्री के नाम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, विपक्ष और आंदोलनकारी संगठन इसे जनता के दबाव और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बता रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post