उदयपुर कॉलेज में छात्राओं को गंदे मैसेज भेजने का आरोप, विरोध के बाद कर्मचारी हटाया
कॉलेज कर्मचारी पर छात्राओं से बदसलूकी और परेशान करने के गंभीर आरोप, ABVP ने कैंपस में किया प्रदर्शन
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। शहर के एक कॉलेज में छात्राओं को कथित तौर पर गंदे मैसेज भेजने और उन्हें परेशान करने का मामला सामने आया है। कॉलेज के ही एक कर्मचारी पर छात्राओं के साथ बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंपस में विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के सामने मामले को लेकर नाराजगी जताई और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने कॉलेज डीन को ज्ञापन सौंपकर छात्राओं की सुरक्षा और मामले में उचित कार्रवाई की मांग रखी।
मामले में कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपों से घिरे टेम्परेरी कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया। छात्राओं से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Tags
Breaking News