सर और मैडम प्यार मोहब्बत करते हैं, पढ़ाई नहीं करवाते में सर-मैडम बाथरूम में बंद होकर प्यार करते है

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र के ग्बिछबेहरी कट्टा मिडिल स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षक और शिक्षिकाएं पढ़ाने की बजाय अनुचित व्यवहार करते हैं और विरोध करने पर बच्चों को धमकाया जाता है। यह घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले के बाद छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने जनसुनवाई में पहुंचकर स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठाए और लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी।

इसके बाद जनजातीय कार्य विभाग ने जांच कराई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। जांच के आधार पर माध्यमिक शिक्षक लोकेन्द्र लोधी को प्रधानपाठक पद से हटाकर जुन्नारदेव के हाईस्कूल कुकुरपानी में पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और निलंबन की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा स्कूल में पदस्थ सभी अतिथि शिक्षकों को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post