डीएस सेवन न्यूज पिपलियामंडी: महू-नीमच हाईवे पर गुराड़िया बालाजी के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में मोईन पिता शरीफ उम्र 20 वर्ष निवासी दवातखेड़ी, फरहान पिता फारूक उम्र 20 वर्ष निवासी दवातखेड़ी तथा रेहान पिता शाहिद उम्र 21 वर्ष निवासी इंद्र कॉलोनी मंदसौर शामिल हैं। हादसे में तीनों को चोटें आईं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई। सूचना के बाद पिपलियामंडी टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय मंदसौर पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Tags
Breaking News