उदयपुर बेटे से झगड़ा हुआ, मां को स्कॉर्पियो से कुचला 25 बदमाशों ने किया हमला, गाड़ी तोड़ी

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर में बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से महिला को कुचल कर मार डाला। महिला के बेटे का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। दोपहर में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। शाम को स्कॉर्पियो और दो थार में 20-25 बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पथराव कर दिया। आवाज सुनकर उर्मिला कंवर (52) पत्नी फतहसिंह घर से बाहर आईं तो भागते समय बदमाशों ने स्कॉर्पियो से उर्मिला को कुचल दिया।

उनको पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा-जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक शव नहीं उठाएंगे। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:43 बजे प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट मार्ग स्थित कपिल विहार कॉलोनी की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post