बांसवाड़ा में रिश्तों का कत्ल: जीजा ने तलवार घोंपकर साले की हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। जिले के राजतालाब थाना क्षेत्र के मारुति नगर, भवानपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जीजा ने अपने ही साले पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अनिल पुत्र नरसिंह बंजारा को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही अनिल ने दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जीजा राजेश पुत्र गोरीलाल और साले अनिल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने तलवार से अनिल के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बाइट==परिजन
Tags
Breaking News