एमपी के मुरैना में चक्कर आने से सड़क पर बेहोश हुई स्कूटी सवार टीचर को लोगों ने हार्ट अटैक समझकर सीपीआर देना शुरू कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल पहुंचाने तक लोग उसे CPR देते रहे. डॉक्टर ने बताया कि महिला को हार्ट अटैक नहीं आया था बल्कि गलत तरीके से सीपीआर देने के कारण उसकी 2 पसलियां टूट गईं.
Tags
Breaking News