सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने वाला युवक शांति भंग में गिरफ्तार
नोट: यह केवल सांकेतिक (Representative) तस्वीर है। इसका समाचार में वर्णित घटना या बरामद हथियार से कोई संबंध नहीं है।"
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ फोटो पोस्ट कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल बनाने वाले युवक के विरुद्ध बस्सी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर हथियारों अथवा हथियारनुमा वस्तुओं के साथ फोटो एवं वीडियो पोस्ट कर आमजन में भय और दहशत का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध जिला पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बस्सी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने वाले युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच कुछ असामाजिक तत्व झूठी शान और रुतबा दिखाने के लिए हथियार अथवा हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो एवं वीडियो पोस्ट कर आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी बस्सी प्रेमसिंह जादौन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं सोशल मीडिया निगरानी के आधार पर संबंधित अकाउंट संचालक की पहचान की। जांच के दौरान दिलखुश पुत्र शम्भूलाल मेघवाल 22 वर्ष, निवासी ओरड़ी, थाना शम्भूपुरा, जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय एवं दहशत फैलाने का प्रयास करना पाया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की।
पुलिस टीम
एएसआई हंसराज,कांस्टेबल नन्दकिशोर,शोभाग
Tags
Breaking News