मिड-डे मील में बच्चों को परोसी गई पानी वाली सब्जी, प्रिंसिपल सस्पेंड, FIR दर्ज

सीतापुरः मिड-डे मील में बच्चों को परोसी गई पानी वाली सब्जी, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई
.                    AI generated image 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को कथित तौर पर खराब गुणवत्ता वाला मिड-डे मील परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बच्चों की थालियों में पानी जैसी पतली सब्जी और लापरवाही से परोसा गया भोजन दिखाई देने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आ गया।

जांच में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर विद्यालय की प्रिंसिपल कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया। वहीं, प्रिंसिपल और रसोइया अनीता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (5) के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई है।

घटना के बाद सीतापुर के जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post