उदयपुर पंचायती राज चुनावों के लिए आरक्षण लॉटरी आज

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर, । राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की स्थिति तय करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला और उपखण्ड स्तर पर आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया 23 और 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

जिला स्तर पर 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। यह प्रक्रिया जिला परिषद सभागार में सुबह 9.30 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी के सानिध्य में शुरू होगी।

आरक्षण लॉटरी के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। प्रक्रिया के माध्यम से संबंधित पदों के लिए आरक्षण की स्थिति निर्धारित की जाएगी।

इसके बाद 24 सितंबर को उपखण्ड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर किन पदों पर किस श्रेणी के लिए आरक्षण रहेगा, इसकी तस्वीर भी स्पष्ट हो जाएगी।

आरक्षण लॉटरी की दोनों चरणों में होने वाली प्रक्रिया को आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post