छोटीसादड़ी रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत को डंपर ने बुलेट समेत कुचला, उपचार के दौरान मौत

अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को डंपर ने बुलेट समेत कुचला, उपचार के दौरान मौत
डीएस सेवन न्यूज छोटीसादड़ी। अवैध खनन रोकने की कार्रवाई के दौरान वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत ड्यूटी के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त डंपर को रोकने पहुंचे थे। इसी दौरान डंपर चालक ने कथित रूप से रेंजर को उनकी बुलेट सहित कुचल दिया।

हादसे में रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए निम्बाहेड़ा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत अमराणा, सावा–चित्तौड़गढ़ के निवासी थे। ड्यूटी के दौरान उनके निधन की खबर से वन विभाग में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post