चित्तौड़गढ़ बिनोता भादवी छठ पर कल बिनोता में निकलेगा श्री खाकल देव महाराज का भव्य जुलूस, 10 से 12 गांवों से पहुंचेंगे श्रद्धालु



डीएस सेवन न्यूज बिनोता। श्री खाकल देव महाराज बिनोता में भादवी छठ के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस वर्ष भी कल 17 सितंबर को भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर मंदिर  की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जानकारी के अनुसार, आसपास के करीब 10 से 12 गांवों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु जुलूस के रूप में बिनोता स्थित श्री खाकल देव महाराज मंदिर पहुंचेंगे। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जुलूस में शामिल होंगे।

निंबाहेड़ा, कल्याणपुरा, बेनपुरी, इंदिरा नगर, डोरिया चौराहा, कचरिया खेड़ी और मिनाना सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के जुलूस लेकर बिनोता पहुंचने की जानकारी है।
जुलूस में शामिल होने वाले और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए के सभी ग्राम वासियों की तरफ से भोजन की व्यवस्था भी की गई है। हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुलूस में शामिल होने की संभावना है।

भादवी छठ के अवसर पर आयोजित होने वाले इस भव्य जुलूस को लेकर मंदिर की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post