राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों से पहले सरकार बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। ग्राम पंचायतों के विकास के लिए आई सरकारी राशि का गबन, भ्रष्टाचार और अपने पद का दुरुपयोग करने वाले प्रदेश के 1,000 से ज्यादा पूर्व सरपंचों पर चुनाव नहीं लड़ने की तलवार लटक गई है। पंचायतीराज विभाग ने ऐसे दागी पूर्व सरपंचों की बाकायदा लिस्ट तैयार कर ली है। विभाग के सचिव जोगाराम ने स्पष्ट किया है कि जब तक ये लोग गबन की गई राशि वापस जमा नहीं कराएंगे, इन्हें चुनाव लड़ने के लिए 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' (NOC) जारी नहीं किया जाएगा।
Tags
Breaking News