फर्जी मतदान को लेकर बवाल: निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, पत्थरबाजी के बाद 6 हिरासत में

फर्जी मतदान को लेकर बवाल: निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, पत्थरबाजी के बाद 6 हिरासत में
डीएस सेवन न्यूज दूदू। जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोप को लेकर विवाद हो गया। बिजोलाव गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ संख्या-1 पर फर्जी मतदान को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चल गए और मारपीट हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट के साथ पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान कुछ लोगों के कपड़े फटने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मतदान केंद्र के आसपास कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि विवाद के चलते करीब आधे घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस की मौजूदगी और अतिरिक्त जाब्ता तैनात किए जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई और मतदान दोबारा शुरू हो गया।

घटना के बाद मतदान केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post