बिनोता भगवानपुरा GSS के पास बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल

बिनोता भगवानपुरा GSS के पास बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल

डीएस सेवन न्यूज बिनोता। भगवानपुरा गांव में GSS के पास बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए निंबाहेड़ा अस्पताल रेफर किया गया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवक बड़ी सादड़ी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एंबुलेंस तक पहुंचाने और अस्पताल भेजने में मदद की।


Post a Comment

Previous Post Next Post