BJP की बाड़ेबंदी, 40 से ज्यादा पार्षद प्रत्याशी जयपुर शिफ्ट 2 बसों से देर रात रवाना क्या बीजेपी को अपने ही प्रत्याशी पर भरोसा नी

भरतपुर में BJP की बाड़ेबंदी, 40 से ज्यादा पार्षद प्रत्याशी जयपुर शिफ्ट; दो बसों से देर रात रवाना
डीएस सेवन न्यूज भरतपुर में नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने मतगणना से पहले अपने संभावित विजेता और रनरअप पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 40 से अधिक पार्षद प्रत्याशियों को दो बसों के जरिए जयपुर शिफ्ट किया गया है।

बताया जा रहा है कि इनमें 30 से अधिक भाजपा प्रत्याशी और करीब 10 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। देर रात करीब 2 बजे भरतपुर स्थित लक्ष्मी विलास होटल से सभी को बसों के जरिए जयपुर के लिए रवाना किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, इन प्रत्याशियों को जयपुर-दिल्ली रोड स्थित रूपनगढ़ पैलेस होटल में ठहराया गया है। यह पूरी कवायद मतगणना से पहले प्रत्याशियों को एकजुट रखने और किसी भी तरह के दल-बदल की संभावना को रोकने के लिहाज से बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस बाड़ेबंदी के पीछे भाजपा नेता कुंवर दीपराज सिंह की भूमिका बताई जा रही है। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को सामने आने के बाद प्रत्याशियों को आगे भ्रमण पर ले जाने की भी योजना की चर्चा है।

नगर निकाय चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों ने अपने संभावित पार्षदों को लेकर एहतियाती रणनीति अपनानी शुरू कर दी है। भरतपुर में हुई यह बाड़ेबंदी इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post