कांग्रेस की बाड़ेबंदी, 59 प्रत्याशी बसों से रवाना दल बदल रोकने वाला कानून लागू नहीं होता हे

बांसवाड़ा में कांग्रेस की बाड़ेबंदी, 59 प्रत्याशी बसों से रवाना
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद अब कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। चुनाव में मैदान में उतरे कांग्रेस के 59 प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए पार्टी ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा है। सभी प्रत्याशी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया के फार्म हाउस पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी प्रत्याशी बस में सवार होकर एक साथ रवाना हुए।

पार्टी नेताओं को आशंका है कि मतगणना और बोर्ड गठन से पहले विरोधी दल कांग्रेस प्रत्याशियों में सेंधमारी कर सकते हैं। इसी को देखते हुए जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया के नेतृत्व में प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की गई है। बसों में सवार होकर रवाना होते कांग्रेस प्रत्याशियों का वीडियो भी सामने आया है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने दावा किया कि “हमारा बोर्ड बन रहा है।” अब चुनाव परिणाम और बोर्ड गठन को लेकर दोनों प्रमुख दलों में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

बाइट=गफ्फार सागर कांग्रेस पदाधिकारी।

Post a Comment

Previous Post Next Post