गणेश जी की तस्वीर वाले बिरयानी विज्ञापन पर विवाद, दुकान मालिक गिरफ्तार
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में बिरयानी दुकान के विज्ञापन को लेकर विवाद
तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में गणेश चतुर्थी के दौरान एक बिरयानी दुकान के बाहर लगाए गए विज्ञापन बैनर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बैनर में भगवान गणेश को बिरयानी से जुड़े चित्र के रूप में दिखाया गया था। इसे लेकर एक व्यक्ति ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दुकान के 30 वर्षीय मालिक जयंथ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विज्ञापन में भगवान गणेश को इस तरह दिखाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
मामले में पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की है और विज्ञापन बैनर को भी हटाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि बैनर किसने तैयार कराया और इसे दुकान के बाहर किस उद्देश्य से लगाया गया था।
यह मामला गणेश चतुर्थी के दौरान सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होने लगी।
Tags
Breaking News