मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी तबस्सुम और उसके प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पति को महिला के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी और वह इसमें बाधा बन रहा था। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे नशीली गोलियां खिला दीं, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 2 नशीली गोलियां और उनका रैपर बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tags
Breaking News