इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, बोले- ‘सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’
डीएस सेवन न्यूज इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि “सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए।”
राहुल गांधी ने कहा कि एक छात्र की पहचान उसकी जिज्ञासा और सवाल पूछने की प्रवृत्ति से होती है। छात्र किसी भी बात को केवल स्वीकार करने के बजाय उसके पीछे की वजह जानना चाहता है और सवालों के जरिए जवाब तलाशता है।
उन्होंने कहा कि यही सवाल करने की प्रवृत्ति उसे व्यवस्था से भी जवाब मांगने के लिए प्रेरित करती है। राहुल गांधी का यह बयान कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बातचीत के संदर्भ में सामने आया।
Tags
Breaking News